खुंडियां नाहलियां के मुंडल में 32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

पुलिस थाना खुंडियां के तहत एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

Jul 28, 2024 - 16:39
 0  738
खुंडियां नाहलियां के मुंडल में 32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी 

पुलिस थाना खुंडियां के तहत एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान सुरजीत सिंह सपुत्र सरवन कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी मुण्डल डाकघर नाहलियाँ तहसील खुंडियां के रूप में हुई है। बहरहाल पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है, साथ ही युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि डी एस पी ज्वालामुखी आर पी जसवाल ने की है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति घर में मृत पाया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खुंडिया रंजीत परमार के नेतृत्व में ए एस आई ब्रिज भूषण, हेड कांस्टेबल यशपाल व अन्य पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इस मामले को लेकर परिजनों और अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध किए, ताकि उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ये मामला फंदा लगाकर आत्महत्या करने का पाया है। हालांकि पुलिस इस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस को मृतक के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। बताया जा रहा है की युवक शादीशुदा था, ओर वह अपने पीछे 2 बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है। वहीं वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। 

बता दें कि ज्वालामुखी के बाद खुंडियां का ये दूसरा मामला पेश आया है । इससे पहले शनिवार को एक 28 वर्षीय युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी इहलिला समाप्त कर ली थी, जिसमें मृतक युवक की पहचान शुभम कुमार उर्फ कान्हा सपुत्र राजीव कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 नगर परिषद ज्वालामुखी के रूप में हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0