नादौन कन्या विद्यालय के वार्षिक समारोह कार्यक्रम में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक।

राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में प्रधानाचार्या मंजू रानी की अध्यक्षता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम और पूर्णोत्साह के साथ मनाया गया।

Jan 6, 2024 - 19:50
 0  468
नादौन कन्या विद्यालय के वार्षिक समारोह कार्यक्रम में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक।
नादौन कन्या विद्यालय के वार्षिक समारोह कार्यक्रम में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक।

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 
राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में प्रधानाचार्या मंजू रानी की अध्यक्षता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम और पूर्णोत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ गोपाल गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या के द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई, जिसमें संपूर्ण वर्ष की गतिविधियों से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समूह गान, श्लोक-उच्चारण, मंत्र-उच्चारण, संस्कृत गीतिका, वालीवाल सहित विविध गतिविधियों में विद्यालय की छात्राओं ने हिमाचल भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के द्वारा हिमाचल की संस्कृति सहित संपूर्ण भारत की संस्कृति प्रस्तुत की गई। इस दौरान भिन्न-भिन्न राज्यों से विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं ने अपने-अपने राज्य की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जिसमें पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी, बंगाली आदि प्रस्तुतियां प्रमुख थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज बेटियों का युग है और बेटियां हर कार्य में बेटों से कम नहीं है। सरकार के द्वारा भी बेटियों के लिए लगातार उत्तम कार्य किया जा रहे हैं। इस अवसर पर कमल कम्मी, रीना देवी, डिंपल कटोच, रमेश कुमार, नानक चंद, एसएमसी प्रधान रिंकू शर्मा, संतोष संधू, नरेंद्र सोनी, बलदेव चौधरी, सरदारी लाल, प्रधानाचार्य दिले मोहम्मद, एमडी अशोक शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0