चम्बा कॉलेज में  ऐबीवीपी ने दी भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चम्बा इकाई द्वारा आज चम्बा महाविद्यालय में 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों द्वारा किए गए

Feb 14, 2024 - 22:11
 0  846
चम्बा कॉलेज में  ऐबीवीपी ने दी भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चम्बा इकाई द्वारा आज चम्बा महाविद्यालय में 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों द्वारा किए गए भारतीय सेना पर कायराना हमले में वीरगति को प्राप्त हुए 44 जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।  वो दिन जब पूरे देश की आंखों में आंसू थे और यह भारत के लिए काला दिवस साबित हुआ। इस दिन जम्मू-कश्मीर के जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर अवंतीपोरा के पास गोरीपोरा में सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकियों ने हमला किया था और इस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान बलिदान हो गए थे। इस दिन पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से हर भारतीय की आंखें नम हो गई थीं और इस हमले ने पूरे देश को अंदर से हिलाकर रख दिया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज चंबा महाविद्यालय परिसर में ऐसे सभी वीरगति को प्राप्त हुए भारत मां के वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसमें विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी उपस्थित रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में देश की रक्षा कर रहे हैं सभी जवानों का धन्यवाद किया हुआ पुलवामा में शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु महाविद्यालय के छात्रों से आग्रह किया तत्पश्चात महाविद्यालय के सभी छात्रों ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की वह महाविद्यालय के अंदर भी ऐसे देश विरोधी विचारधाराओं को खत्म करने का अनुरोध किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0