बच्चों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता: बाली

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर विशेष बल दिया जा रहा है।

Nov 4, 2023 - 19:00
 0  306
बच्चों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता: बाली

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा 

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर विशेष बल दिया जा रहा है। स्कूलों में आधारभूत संरचना को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। शनिवार को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुगियारी में युवा संसद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से खोले जाने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से लैस होंगे। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार चरणबद्ध योजना के तहत 300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि यह सभी स्टेट ऑफ़ आर्ट स्कूल बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन स्कूलों का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनमें प्री-प्राईमरी से बारहवीं तक की शिक्षा सुविधा के साथ सभी प्रकार की इन्डोर एवं आउटडोर खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जहां पानी की समुचित उपलब्धता होगी वहाँ स्वीमिंग पूल का भी प्रावधान किया जाएगा।
स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य शक्ति प्रसाद ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला युवा संसद के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस जिला युवा संसद में जिला कांगड़ा के 21 जोन के 21 स्कूलों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन दौरान विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रधानाचार्य और अध्यापकों को इस जिला युवा संसद कार्यक्रम को आयोजित करवाने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा इस जिला युवा संसद कार्यक्रम में स्कूलों के छात्रों द्वारा संसद में की जाने वाली कार्यवाही के प्रत्येक पहलुओं को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने पाठशाला में विकास कार्य के लिए 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, जज की भूमिका में डॉक्टर विश्वजीत सिंह, शैलजा ठाकुर, उत्तम चंद, एसएमसी प्रधान पूजा, स्थानीय पाठशाला के अध्यापक रजनीश बरवाल, रवि चैधरी, सचिन ठाकुर, सरोज सैनी सनौरा प्रधान सुनीता देवी, डुगियारी प्रधान निशा, अध्यापक और विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए link पर click करें :

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0