नगरोटा बगबां में पर्यटन विकास के लिए 300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि सभी गांवों को चरणबद्व तरीके के साथ सड़कों के साथ जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Feb 11, 2024 - 18:13
 0  315
नगरोटा बगबां में पर्यटन विकास के लिए 300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय
नगरोटा बगबां में पर्यटन विकास के लिए 300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने कहा कि सभी गांवों को चरणबद्व तरीके के साथ सड़कों के साथ जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रविवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने सेराथाना में 50 लाख की लागत निर्मित पुल का लोकार्पण तथा 230 लाख की लागत से होने वाले मुमता से भदरेहड 1.800 किलोमीटर रोड का शिलान्यास गांव के बुजुर्गों से करवाया गया। गौरतलब है कि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास बुजुर्गों से करवाने का पहले ही निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा तथा लोगों की डिमांड के अनुरूप विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कह कि नगरोटा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए भी तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरोटा को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। पर्यटन विकास पर नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी चैराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है इसके साथ ही एशिया का सबसे बड़ा फाउंटेन भी नगरोटा में स्थापित किया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में विकास पुरूष जीएस बाली ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं उनके पदचिन्हों पर चलते हुए विकास की गति को और तेज किया जा रहा है ताकि नगरोटा विस क्षेत्र एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप पूरे देश भर में अपनी अलग पहचान कायम कर सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न जगहों पार्क भी निर्मित किए जाएंगे ताकि बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता बी एम ठाकुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, एसडीओ विवेक कालिया, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, महासचिव अरुण कटोच, महासचिव अजय सीपहिया , ओंकार, एन.डी शर्मा , गगन ,कुलदीप, संतोष, सुमित्र मसौदे निर्मल, विद्यासागर और ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0