नादौन में मिर्गी रोग रोकथाम अभियान के तहत एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों ने की मरीजों की जांच

मिर्गी रोग की रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम ने न्यूरोलोजी विभाग एम्स की प्रोफेसर डा० ममता भूषण भारद्वाज की अगुवाई में नादौन अस्पताल में रोगियों तथा संभावित रोगियों की जांच की।

Feb 4, 2025 - 21:18
 0  225
नादौन में मिर्गी रोग रोकथाम अभियान के तहत एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों ने की मरीजों की जांच

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

रूहानी नरयाल। नादौन 

मिर्गी रोग की रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम ने न्यूरोलोजी विभाग एम्स की प्रोफेसर डा० ममता भूषण भारद्वाज की अगुवाई में नादौन अस्पताल में रोगियों तथा संभावित रोगियों की जांच की। इस विशेष टीम में डी एम सी लुधियाना से प्रोफेसर डॉ गगन दीप सिंह सहित एम्स दिल्ली न्यूरोलोजी विभाग से विशेषज्ञ डा. मयंक शर्मा, डा. हेमंत तिवारी, डा० राहुल रंजन, तथा नवीन शुक्ला भी शामिल है। जानकारी देते हुए डॉ मयंक शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला हमीरपुर में कुल 226 रोगियों या संभावित रोगियों की पहचान आशा वर्कर ने घर घर जाकर लक्षणों के आधार पर की है। ऐसे ही रोगियों या संभावित रोगियों को इस शिविर में बुलाया गया है। जिला में 13 पीएचसी को चिन्हित किया गया है। रोगियों की पहचान करके उनका उपचार आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ईमैड्स नामक एक एप्प भी बनाई जा रही है। जिसके द्वारा आने वाले समय में स्थानीय डॉक्टर को भी प्राशक्षित किया जा सकेगा और रोगियों को उपचार उपलब्ध करवाने में भी आसानी होगी। डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि उनकी टीम स्थानीय चिकित्सकों को भी प्रशिक्षण देने जा रही है कि ऐसे रोगियों का उपचार कैसे किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पीडित रोगियों की प्रत्येक माह फीडबैक ली जाएगी ताकि उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। इस संबंध में बीएमओ डा० के के शर्मा ने बताया कि नादौन में इस तरर का यह प्रथम शिविर लगा है। जिसमें एम्स दिल्ली से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मिर्गी रोकथाम के लिए यहां विशेष अभियान आरंभ किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0