बीजेपी ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन, चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़सर में सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

Apr 29, 2024 - 16:36
 0  513
बीजेपी ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन, चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

अनिल कपलेश। बड़सर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़सर में सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की झूठी गांरटियां आगामी चुनाव में हार का कारण बनेगी।

हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी जीत हासिल करेगी। साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार पार्टी 400 पार का आंकड़ा पार करेगी।

बड़सर विधानसभा में पूर्व में तीन बार विधायक रहे बलदेव शर्मा ने कहा कि पार्टी के पूरे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर पर अभियान चलाए हुए हैं। साथ में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा पूरे संसदीय लोकसभा क्षेत्र में 25 के लगभग स्टेडियमों का कार्य चलाया हुआ है जिससे कि युवाओं को युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। इसके बाद प्रेस वार्ता को विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विधायकों की अनदेखी करना और राज्यसभा चुनाव में एक ऐसे व्यक्ति को वोट करने के लिए कहा गया जो कि प्रदेश के हितों के साथ-साथ देश के हितों की भी लड़ाई सर्वोच्च न्यायालय विरोध में लड़ता हो। और जब हमने हिमाचल के अपने व्यक्ति को वोट डाला तो हमें बिना कुछ समय दे दिए ही विधानसभा से निष्कासित कर दिया ।जिसके चलते हम 9 विधायक सड़कों पर आ गए ।और हमें भारतीय जनता पार्टी की शरण लेने पड़ी ।और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में हमें टिकट देकर मैदान में उतारा है। जिसके लिए हम भारतीय जनता पार्टी के शीश नेतृत्व के आभारी हैं 1 साल पहले बड़सर विधानसभा की लगभग 400 करोड रुपए की परियोजनाएं प्रस्तावित थी लेकिन उन पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लेट लतीफी की ।

बड़सर विधानसभा के लिए महत्वाकांक्षी पेयजल योजना जो की गोविंद सागर से उठाई जानी थी उसकी भी सारी फाइल तैयार की थी लेकिन उस पर भी अड़चने पैदा की गई। कामगार कल्याण बोर्ड को भंग कर कर सरकार ने गरीबों के साथ भी मजाक ही किया है ।और पूर्व जयराम सरकार के समय में की गई योजनाओं को भी डीनोटिफाई कर दिया। आगामी लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में जनता इसका हिसाब करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0