भाजपा कार्यकर्ता न दें बेईमान व्यक्ति का साथः जग्गी

धर्मशाला भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह एक बेईमान व्यक्ति का साथ न दें। जिस व्यक्ति ने पैसों के लालच में अपना ईमान बेच दिया हो, वह लालच में किसी भी हद तक गिर सकता है। यह व्यक्ति धर्मशाला भाजपा को बांटने में षड़यंत्र रचने से पीछे नहीं रहेगा।

May 26, 2024 - 14:12
 0  423
भाजपा कार्यकर्ता न दें बेईमान व्यक्ति का साथः जग्गी
भाजपा कार्यकर्ता न दें बेईमान व्यक्ति का साथः जग्गी

मुनीश धीमान। धर्मशाला

भाजपा संगठन को भी तोड़ने और फूट डालने के षडयंत्र रचेंगे पूर्व विधायक

धर्मशाला भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह एक बेईमान व्यक्ति का साथ न दें। जिस व्यक्ति ने पैसों के लालच में अपना ईमान बेच दिया हो, वह लालच में किसी भी हद तक गिर सकता है। यह व्यक्ति धर्मशाला भाजपा को बांटने में षड़यंत्र रचने से पीछे नहीं रहेगा। जिस तरह इस व्यक्ति ने कांग्रेस पार्टी के संगठन को तोड़ने और लगातार फूट डालने की कोशिश की, उसी तरह वह दिन दूर नहीं जब भाजपा के स्थापित नेताओं को वह राजनीतिक एवं मानसिक तौर पर तोड़ने के षडयंत्र रचेगा। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने शनिवार को आयोजित विभिन्न जनसभाओं के दौरान की। जग्गी ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को जारी रखते हुए सुक्कड़, खिड़कू, सलेट गोदाम, कंड करडियाणा, ढ़ंगवार, बगली, कंदरेहड़, शील्ला, सकोह व चेलियां आदि विभिन्न क्षेत्रों में जन सभाओं में भाग लेते हुए लोगों से अपने पक्ष में मतदान का आग्रह किया। इस दौरान जग्गी ने कहा कि अपना ईमान बेच कर लोकतंत्र की हत्या करने का जो प्रयास पूर्व विधायक ने किया है, वह बेहद निंदनीय है। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी चाहिए कि वह एक गद्दार व्यक्ति का साथ न दें क्योंकि गद्दारी का यह सिलसिला भाजपा में भी यह व्यक्ति जारी रखेगा। जग्गी ने भाजपा के स्थापित नेताओं के लिए संवेदनाएं प्रकट कीं।

पूर्व विधायक की करतूतें सुना रहे लोग

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का पूरा आशीर्वाद उनके साथ है और धर्मशाला के विकास एवं उन्नति में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गत 15 महीनों में धर्मशाला की जनता को अपमान सहना पड़ा है, अपमान का हिसाब बराबर करने की बारी अब जनता की है। जग्गी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है। जन सभाओं में लोग आपबीती सुना रहे हैं कि कैसे पूर्व विधायक के घर के अंदर जाना मुश्किल होता है। शादी समारोह अथवा किसी शुभ कार्य के लिए वह न्यौता तक स्वीकार नहीं करते हैं। घर के बाहर कैमरे लगे हुए हैं, यदि कोई गरीब व्यक्ति पूर्व विधायक के घर जाता है तो पहले वह कैमरे से देखते हैं। गरीब व्यक्तियों का पूर्व विधायक के घर के अंदर एंट्री नहीं है, जबकि किसी उद्योपति या अमीर व्यक्ति के लिए पूर्व विधायक के घर के गेट हमेशा खुले हैं। जग्गी ने कहा कि यह आपबीती लोग जन सभाओं में सुना रहे हैं, जिससे समझ आ रही है कि लोगों को किस जिल्लत का सामना करना पड़ा है। जग्गी ने कहा कि मेरे घर में न तो गेट है और न ही कैमरे लगे हैं, लोग उनसे मिलने बेझिझक आते हैं। अब कांग्रेस प्रत्याशी होने के नाते उनका परिवार बढ़ा है और उनके घर के दरबाजे धर्मशाला की जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं। इस असवर पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी के साथ, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, महापौर नीनू शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान, राजेश कपूर, बाघणी पंचायत प्रधान सुरेश कुमार पप्पी सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवा दल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0