बीआर शर्मा ने बतौर नादौन के नए थाना प्रभारी के रूप में संभाला कार्यभार 

नादौन के नए थाना प्रभारी बी आर शर्मा ने बतौर थाना प्रभारी अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले की जांच पूर्ण करके शीघ्र इसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने पर बल दिया जाएगा, ताकि मामलों की पेंडेंसी ना रहे।

Dec 13, 2023 - 19:07
 0  297
बीआर शर्मा ने बतौर नादौन के नए थाना प्रभारी के रूप में संभाला कार्यभार 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन  

नादौन के नए थाना प्रभारी बी आर शर्मा ने बतौर थाना प्रभारी अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले की जांच पूर्ण करके शीघ्र इसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने पर बल दिया जाएगा, ताकि मामलों की पेंडेंसी ना रहे। उनका कहना है कि थाना क्षेत्र नादौन को चिट्टा मुक्त करना तथा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना मेरी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही स्वच्छ और जवाब दे प्रशासन देना उनका दायित्व है तथा हर पीड़ित को न्याय दिलाना और उनकी बात सुनना भी प्राथमिकता रहेगी। शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे। गौर हो कि शर्मा पुलिस विभाग में बहुत काबिल अधिकारियों में से एक हैं। चंबा के बहुत चर्चित मनोहर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए भी उन्हें जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। बेहद संवेदनशील मामले को बतौर इंस्पेक्टर सफलतापूर्वक सुलझा कर उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था।

2011 में वह बतौर एस आई पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और 2012 से 2013 तक नादौन थाना में सेवाएं दे चुके हैं। 2018 में वह इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट हुए। शर्मा जिला चंबा से यहां ट्रांसफर होकर आए हैं। जिला चंबा के अलावा वह जिला शिमला तथा ऊना जिला में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शर्मा शिमला में विजिलेंस विभाग में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा तीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में भी रह चुके हैं। कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र के मूलनिवासी शर्मा धर्मशाला कॉलेज में पड़े हैं तथा उन्होंने वकालत भी की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0