चम्बा के बल्लेबाजों ने एक तरफ़ा मुकाबला कर मैच जीत लिया

चंबा ने मंडी को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, सुकृत शर्मा ने नाबाद 112 रन बनाए।

Jun 15, 2024 - 20:50
 0  216
चम्बा के बल्लेबाजों ने एक तरफ़ा मुकाबला कर मैच जीत लिया

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 

अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में शनिवार को अंतर जिला अंडर 23 वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सुपर लीग क्वार्टर फाइनल मुकाबला चंबा तथा मंडी के मध्य हुआ। जिसमें चंबा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मंडी को आठ विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पूर्व चंबा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था जिसमे मंडी की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 271 रन बनाए। जिसमें लोकेश चौहान ने 52, चिराग ने 52, मेहुल ने 46, अंकुश ने 39 रन बनाए जबकि अक्षित 38 रनों पर नाबाद रहे। चंबा की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल शर्मा, प्रशांत तथा सुकृत ने दो दो विकेट लिए जबकि ऋषभ चारक ने एक विकेट लिया। जीत के लिए 272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबा की टीम ने 47.3 ओवर में दो विकेट पर 272 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सुकृत शर्मा ने नाबाद 112 रन तथा अभिषेक ठाकुर ने नाबाद 56 रनों का योगदान दिया। जबकि कार्तिक मेहरा ने 70 रन बनाए। मंडी की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवेन तथा संदीप ने एक एक विकेट हासिल किया। अंत में चंबा की टीम ने मंडी को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0