मुख्यमंत्री ने मनसाई, चोड़ू व बलडूहक की सड़कों के निर्माण के लिए मंजूर की राशि

 नादौन विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखने व हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करने के लिए मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण पर 80 लाख 50 हजार रुपये की राशि खर्च करें की घोषणा की है ।

Jan 24, 2024 - 17:48
 0  297
मुख्यमंत्री ने मनसाई, चोड़ू व बलडूहक की सड़कों के निर्माण के लिए मंजूर की राशि

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन

 नादौन विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखने व हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करने के लिए मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण पर 80 लाख 50 हजार रुपये की राशि खर्च करें की घोषणा की है । उन्होंने यह राशि मनसाई, बलडूहक और चोडू में नई सड़कें बनाने और पुरानी सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत की है। इन सड़कों के बनने और मरम्मत कार्य से विकास को और गति मिलेगी। 
मनसाई पंचायत के गांव मनसाई में कुलदीप चंद के घर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण पर साढ़े 12 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। मनसाई पंचायत में गांव धनोआ के लिंक रोड के सुदृढ़ीकरण पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 
बलडूहक पंचायत में कुहार से बलडूहक तक नए लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 8 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चोडू पंचायत में कुहार से बाबे दी कुटिया कुहल-बातल-चोडू तक  नई सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 30 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। 
मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इन सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने को कहा है। यह सूचना मिलने के बाद बलडूहक, चोडू निवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बलडूहक के पूर्व प्रधान पिरथी चंद, गुलशन राणा, रणजीत सिंह, आशीष कुमार, कैप्टन जगदीश चंद, डॉ. पूर्ण, भवानी सिंह, चोडू पंचायत के उपप्रधान विकास बलौरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. जयप्रेम बलौरिया, बिटटू इत्यादि ने नई सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0