कांग्रेस की सरकारों ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव : इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि आजादी के बाद देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के प्रावधान के साथ-साथ साइंस एंड टैक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर आधुनिक भारत की नींव रखी थी

Jan 6, 2024 - 19:08
 0  396
कांग्रेस की सरकारों ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव : इंद्र दत्त लखनपाल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश । बड़सर

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि आजादी के बाद देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के प्रावधान के साथ-साथ साइंस एंड टैक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। भारत का यह विकास कुछ चंद वर्षों में नहीं, बल्कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों की दूरदर्शी नीतियों के कारण संभव हुआ है। इंद्र दत्त लखनपाल शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महारल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। 

 इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सोच के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी स्तर से इंग्लिश मीडियम आरंभ किया जा रहा है। शिक्षकों के सैकड़ों पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। 

 इस मौके पर उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की। 

 इससे पहले प्रधानाचार्य ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके खूब तालियां बटोरीं।

 समारोह में उषा लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, प्रवीण ढटवालिया, पूर्व बीडीसी सदस्य सुनील दत्त, महारल के उपप्रधान बचितर सिंह, जमली के उपप्रधान हाकम सिंह, पूर्व उपप्रधान सतीश सोनी, सठवीं पंचायत पूनम कपलेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य डैनी जसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0