दियोटसिद्ध में आ रहे श्रद्धालुओं से हो रही बदतमीजी, नशा करके कर्मचारी दे रहे रात को ड्यूटी

समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट परमजित ढटवालिया हमेशा ही सरकार व हिमाचल प्रदेश प्रशासन की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते रहते हैं

Jun 17, 2024 - 13:19
 0  477
दियोटसिद्ध में आ रहे श्रद्धालुओं से हो रही बदतमीजी, नशा करके कर्मचारी दे रहे रात को ड्यूटी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश। बड़सर

समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट परमजित ढटवालिया हमेशा ही सरकार व हिमाचल प्रदेश प्रशासन की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते रहते हैं। अब इस बार इन्होंने उत्तर भारत के सिद्धपीठ न्यास बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के बारे में मोर्चा खोल दिया है। जिसमें न्यास सिद्ध बाबा बालक नाथ में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु ने उन्हें देर रात हुई सारी बात बताई जिसमें उस श्रद्धालु ने उन्हें बताया कि शाहतलाई से दियोटसिद्ध मन्दिर को आते वक्त पहले ही नाके पर गाड़ियों की चैकिंग पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी लोगों से बदतमीजी से पेश आते हैं। 

वहीं बीते कल दियोटसिद्ध मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने लोगों से बदतमीजी कर रह था जब श्रद्धालु ने पास से देखा तो यह नशे में धुत था। तब उसे पूछा कि आप धार्मिक स्थल पर नशा करके ड्यूटी कैसे दे सकते हो मैं आपकी शिकायत करता हूँ तो वह एक दम वहा से भाग गया। अगर मन्दिर प्रशासन सीसीटीवी कैमरे से वीडियो निकलवाए तो उसकी सारी हरकत समझ आ जाएगी।

वहीं मंदिर प्रशासन के दफ्तर में देर रात्रि को जब श्रद्धालुओं ने शिकायत करनी चाही तो मन्दिर तो दर्शनों के लिए रात को खुला है पर शिकायत सुनने वाला कोई ड्यूटी पर नहीं था। इस पर ढटवालिया को इस बात का बड़ा अफसोस हुआ। वहीं ढटवालिया ने मन्दिर अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर से मेरा निवेदन है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे मंदिर खुला रखा होता है तो रात को मंदिर कार्यालय में समक्ष अधिकारी भी उपस्थित हो अगर श्रद्धालुओं को रात समय दिकत हो उसका समाधान कर सके। 

वहीं उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मौजूद कर्मचारी श्रद्धालुओं से बदतमीजी करेंगे और नशा करके पवित्र स्थान पर ड्यूटी देंगे तो उसका जिम्मेवार कौन होगा? वहीं उन्होंने मंदिर अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर से इसकी निष्पक्ष जांच करने के लिए मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0