भव्य होगा जिला स्तरीय मकर संक्रांति बज्रेश्वरी मंदिर समारोह: एसडीएम कांगड़ा

मां बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में जिला स्तरीय मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर धृतमंडल मंडल पर्व के आयोजन को लेकर एसडीएम कांगडा इशांत जसवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और ट्रस्ट सदस्यों साथ बैठक आयोजित की गई।

Dec 10, 2024 - 19:29
 0  234
भव्य होगा जिला स्तरीय मकर संक्रांति बज्रेश्वरी मंदिर समारोह: एसडीएम कांगड़ा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

मां बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में जिला स्तरीय मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर धृतमंडल मंडल पर्व के आयोजन को लेकर एसडीएम कांगडा इशांत जसवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और ट्रस्ट सदस्यों साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में इस पर्व के आयोजन को पहले से भव्य और सफल बनाने के लिए प्रत्येक विषय पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में घी से मक्खन बनाने, मक्खन चढ़ाने और मक्खन उतारने की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से करने और इसके मानदेय के विषय पर चर्चा की गई। इस पर्व के दौरान बैठक में मां बज्रेश्वरी मंदिर की पत्रिका निकालने का निर्णय लिया गया। मंदिर की सजावट और रोशनीकरण भव्य और मनमोहक हो बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया किया कि इस वर्ष मकर संक्रांति पर्व के मौके पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। 14 जनवरी को मंदिर के प्रांगण में माता का जागरण आयोजित किया जाएगा जबकि 15 जनवरी के दिन नगर परिषद मैदान में मां बज्रेश्वरी का भव्य जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में मंदिर के अंतर्गत आने वाली समस्त जमीनी संपत्ति की फेंसिंग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर परिषद मैदान में हाई मास्क लाइट लगाने बारे चर्चा हुई। स्थानीय सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में उपकरणों की खरीद में सहायता करने का निर्णय लिया गया। मंदिर में लंगर, सफाई व्यवस्था और सजावट करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

एसडीएम कांगड़ा ने कहा मंदिर में आयोजित होने वाले जागरण के लिए स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के चलते उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

नगर परिषद मैदान में झूले और अस्थाई दुकानें प्रक्रिया के तहत लगाई जा सकेंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कैंप लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समय पर सफाई व्यवस्था, लंगर व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, बिजली से संबंधित व्यवस्था और सीवरेज व्यवस्था को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

आज कि बैठक में एसडीएम कांगड़ा सहित मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, एसएमओ डाक्टर अल्पना, संजय भारद्वाज, जेई मंदिर विजय कुमार, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली, उमेश शर्मा, उमाकांत, कैप्टन मदन लाल,ओम प्रकाश राणा, सदन शर्मा, नरेंद्र धीमान, इशांत चौधरी, सुभाष चंद, राकेश कुमार, रमेश कुमार, सतीश, दिवाकर शर्मा, राजन शर्मा, बलविंदर सिंह, उमाकांत और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0