पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : डीसी

उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने बताया की 26 जनवरी को पुलिस मैदान धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।

Jan 24, 2024 - 19:34
 0  288
पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : डीसी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मुनीश धीमान । धर्मशाला

उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने बताया की 26 जनवरी को पुलिस मैदान धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा की जिला स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि 26 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे शहीद स्मारक में माल्यार्पण के उपरांत प्रातः 11 बजे पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। मुख्यातिथि के जनता के नाम संदेश के उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जबकि स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि  गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिगत शहर की साफ सफाई सुनिश्चित बनाने और शहर में स्थित विभिन्न स्मारकों की स्वच्छता हेतु भी विशेष प्रबन्ध करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। अलावा गणतंत्र दिवस पर इन स्मारकों में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यर्पण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने धर्मशाला स्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने को कहा। उन्होंने आम नागरिकों से भी पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0