आगजनी में बेघर हुए पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष ढटवालिया

बड़सर के चकमोह में अचानक घटित आगजनी में बेघर हुए पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष ढटवालिया ने हाथ बढ़ाये हैं।

Dec 28, 2023 - 18:05
 0  324
आगजनी में बेघर हुए पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष ढटवालिया

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

अनिल कपलेश। बड़सर 

बड़सर के चकमोह में अचानक घटित आगजनी में बेघर हुए पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष ढटवालिया ने हाथ बढ़ाये हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों में शुमार सुभाष ढटवालिया ने आगजनी की घटना के पीड़ित परिवारों को 15,000 रूपये की राहत राशि भेंट की है। इससे पूर्व महंत बाबा बालक नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट दियोटसिद्ध पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए थे। उसके बाद अब सुभाष ढटवालिया ने पीड़ित तीनों गरीब भाइयों की मदद कर नेक काम किया है।
बता दें कि रविवार को चकमोह गांव में तीन भाइयों का दो मंजिला सयुंक्त 6 कमरों का मकान जल कर राख़ हो गया था। जिससे तीनों भाइयों के परिवार के सिर से छत छीन गई है। प्रशासन व स्थानीय विधायक ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान की थी लेकिन जैसे-जैसे क्षेत्र के साधन संपन्न लोगों व समाजसेवियों को इस घटना की जानकारी मिल रही है। वैसे-वैसे ही यह लोग पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सामने आने लगे हैं। 
गौरतलब है कि आगजनी की घटना से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष ढटवालिया ने समाज के साधन संपन्न लोगों से आग्रह किया है कि वह छोटी- छोटी मदद करें। उनकी छोटी छोटी मदद से पीड़ित परिवारों के लिए संजीवनी साबित होगी और आगजनी की घटना से बेघर हुए परिवारों को छत नसीब हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0