सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।

Aug 31, 2024 - 17:11
 0  189
सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। 

सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में एसएमओ डॉक्टर अल्पना, सभी डॉक्टर और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की प्रशंसा की।

इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन सीएमओ कांगड़ा के निर्देशानुसार एसएमओ कांगड़ा डाक्टर अल्पना व समस्त डाक्टरों ने मिलकर किया।

इस जांच शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, आंख, कान, दांत और चमडी के रोगों की निशुल्क ओपीडी की गई साथ ही शुगर, एच.बी एवं एचआईवी की गोपनीय जांच और टीवी रोग की भी जांच इस शिविर में की गई। इस शिविर में आभा और नई दिशा केंद्र पंजीकरण भी किए गए और साथ ही लोगों को इसके बारे में जानकारी भी दी गई।

एसएमओ डॉक्टर अल्पना ने बताया कि आज के इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच आयुष्मान आरोग्य शिविर में 271 मरीज़ों का उनकी बीमारी के अंतर्गत चेकअप किया गया साथ ही जरूरत के अनुसार उनके फ्री मेडिकल टेस्ट भी किए गए।

उन्होंने बताया कि शिविर में स्किन के 37, मेडिसिन के 81, आंख के 59, कान के 46, सर्जरी के 13, गायनी के 28, दांतों के 7, हाइपरटेंशन के 26, डीएम के 27, डीएमसी बलगम जांच के 10, आईसीटीसी के 43, एचआईवी के 43, एचबीएसएजी के 43, एचसीवी के 43, एच बी के 16, और आरसीबी के 53 रोगियों का चेकअप किया गया।

7 आभा पंजीकरण और 27 नई दिशा केंद्र पंजीकरण भी इस शिविर में किए गए। उन्होंने बताया इन मरीजों के अतिरिक्त 450 मरीजों की सामान्य ओपीडी भी आज की गई।

एसएमओ कांगड़ा ने आज के इस स्वास्थ्य शिविर में कार्य करने वाले अपने सभी सहयोगियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0