कन्या विद्यालय नादौन की छात्राओं ने संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर शहर में निकाली रैली

संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की छात्राओं ने संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया की अगुवाई में पूरे शहर में रैली निकाली

Aug 20, 2024 - 18:56
 0  279
कन्या विद्यालय नादौन की छात्राओं ने संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर शहर में निकाली रैली

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की छात्राओं ने संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया की अगुवाई में पूरे शहर में रैली निकाली, जिसमें विद्यालय के उप प्रधानाचार्य परमजीत सिंह सहित राजेश कुमार, सुरेश कुमार व राकेश कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।विदित रहे की संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर छात्राओं ने संस्कृत भाषा के योगदान और विशेषताओं से संबंधित नारों के उद्घोष से लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने अपने नारों के माध्यम से संस्कृत भाषा को अत्यंत सरल, सरस, अमृतमयी, मधुर व सुंदर भाषा बताया। रैली के दौरान छात्राओं ने शहर के बीचों-बीच बाजार में संस्कृत के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। संस्कृत के महत्व को प्रतिपादित करते हुए संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने बताया कि संस्कृत भाषा विश्व की सबसे प्राचीन व समृद्ध भाषा है। इस भाषा के महत्व को इस बात से ही समझ सकते हैं कि इसमें चिकित्सा, भूगोल, रसायन, भौतिक विज्ञान सहित राजनीति, इतिहास आदि विषयों का संग्रह भी भरपूर मात्रा में मिलता है। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने उप प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ सदस्यों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों में संस्कृत भाषा व उसमें छुपे हुए विज्ञान को पढ़ने, समझने हेतु प्रोत्साहन किया। अंत में उप प्रधानाचार्य परमजीत सिंह ने सभी छात्राओं और अध्यापकों को रक्षाबंधन व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की और कहा की संस्कृति हमारी जननी है और इसका संरक्षण व संवर्धन भी हमारा ही मूल कर्तव्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0