एयरपोर्ट विस्थापितों को सरकार दे उचित मुआवजा : अमित वर्मा

युवा नेता एवं समाजसेवी अमित वर्मा ने प्रेस बयान किया जारी

Dec 5, 2023 - 14:32
Dec 5, 2023 - 14:53
 0  351
एयरपोर्ट विस्थापितों को सरकार दे उचित मुआवजा : अमित वर्मा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। धर्मशाला
मंगलवार को कांगड़ा के युवा नेता एवं समाजसेवी अमित वर्मा ने प्रेस बयान जारी करके कहा कि प्रदेश सरकार जहां कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है, वहीं अभी तक जनता में एयरपोर्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है। विस्तारीकरण से विस्थापित होने वाले लोगों को अपनी व अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। ऐसे में सरकार को एयरपोर्ट विस्तारीकरण से विस्थापित होने वालों को उचित मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए। अमित वर्मा ने कहा कि कांगड़ा के विधायक पवन काजल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के मुददे पर दोगलापन छोड़कर जनता का साथ दें। उन्होंने कहा कि मैं कांगड़ा की जनता के लिए हर मोर्चे पर खड़ा होने के लिए तैयार हूं।
अमित वर्मा ने कहा कि एयरपोर्ट को लेकर कुछ नेता राजनीति कर रहे हैं, बल्कि होना यह चाहिए कि सरकार, प्रशासन व नेताओं को जनता के समक्ष विस्तारीकरण की स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। एक ओर जहां लोग अपने घर उजड़ने से चिंतित हैं, वहीं कुछ लोग इस पर भी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। अमित वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से विस्तारीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग अभी भी ऐसे हैं, उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी ही नहीं है। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार को विस्थापितों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए और उचित मुआवजा देकर उन्हें राहत प्रदान करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0