गुरू रविदास ने कर्म, ज्ञान, भक्ति के मार्ग को अपनाने की दी प्रेरणा: पठानिया

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को गुरु रविदास जयंती पर प्रेई पंचायत में झंडा रस्म में भाग लिया।

Feb 16, 2025 - 18:22
 0  171
गुरू रविदास ने कर्म, ज्ञान, भक्ति के मार्ग को अपनाने की दी प्रेरणा: पठानिया

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

विशाल वर्मा। शाहपुर 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को गुरु रविदास जयंती पर प्रेई पंचायत में झंडा रस्म में भाग लिया। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा की गुरु रविदास ने कर्म मार्ग, ज्ञान मार्ग और प्रेम भक्ति मार्ग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास उस समय इस धरती पर आए थे जब देश कई रियासतों में बंटा हुआ था और अनेक कुप्रथाओं का शिकार था। गुरु के जीवन का आदर्श उस समय व्याप्त सांस्कृतिक, आर्थिक असमानता, सामाजिक कुरीतियों, मानवीय भेदभाव, धार्मिक आडंबर, ऊंच नीच की भावना, कटुता को दूर कर मधुर और नम्र वाणी से अपनी शिक्षाओं से भटके हुए समाज को सही रास्ते पर लाने के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने अपनी सारी कमाई संगत व लंगर की सेवा में लगा देते थे।

इसलिए उनके पिता ने उन पर पारिवारिक जिम्मेदारी का एहसास करवाने के लिए उनका विवाह करवा दिया और घर के पिछवाड़े में छोटी सी कुटिया बना दी जो बाद में प्रसिद्ध और बड़ा आश्रम बना है। उनकी धर्मपत्नी भी उनके हर काम में सहयोग करती और हर कामकाज में सब्र, संतोष और कर्मशीलता के साथ हाथ बंटाती थी। श्री गुरु रविदास जी उच्च कोटि के सदाचारक, यथार्थक, तर्कशीलता के तराजू मे तोलने वाले निर्गुण ब्रह्मा के साधक थे।

उनका स्पष्ट संदेश यह भी था कि धरती पर जन्म लेने वाला सदाचार की बुनियाद पर भगवान का भजन संगत व आनंदमनय अवस्था में रत होकर पुनीत हो सकता है। किसी कुल या जाति में जन्म लेने से या ऊंचा नाम रखने से कोई गुणवान या गुणहीन नहीं होता। ईश्वर का द्वार हर मनुष्य के लिए खुला है। इस मौके पर प्रेई रविदास कमेटी अध्यक्ष सहित सभी सदस्यगण एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0