हिल टॉप सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने टैक्सी चालकों के लिए जागरूकता शिविर का किया आयोजन

पर्यटन विभाग के सहयोग से हिल टॉप सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टैक्सी चालकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन तिरुपति रेस्टोरेंट में किया गया।

Feb 29, 2024 - 18:07
 0  315
हिल टॉप सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने टैक्सी चालकों के लिए जागरूकता शिविर का किया आयोजन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन

पर्यटन विभाग के सहयोग से हिल टॉप सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टैक्सी चालकों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन तिरुपति रेस्टोरेंट में किया गया। इस दौरान पर्यटन विभाग के जिला प्रभारी रवि धीमान भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में शिविर के दौरान टैक्सी चालकों को पर्यटकों के साथ ठीक व्यवहार तथा पर्यटन गतिविधियों को नादौन क्षेत्र में बढ़ावा देने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नादौन तथा आसपास के क्षेत्र में चल रही पर्यटन से संबंधित गतिविधियों सहित आने वाले समय में नादौन क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए आरंभ की जा रही योजनाओं बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी एस आई नरेश कुमार ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि अधिकतर आजकल ऑनलाइन चालान हो रहे हैं और नियमों की अवहेलना करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने चालकों को वर्दी में ड्यूटी करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ओवर स्पीड से बचने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और नशे में गाड़ी न चलने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दुर्घटनाओं में ज्यादातर इन्हीं नियमों का उलंघन किया जाता है। शिविर में उद्योग विभाग के ई ओ अमनदीप कुमार ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी। कंपनी के एम डी सुशील राणा ने कंपनी के कार्यों की जानकारी दी। वहीं टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राकेश सोनी ने शिविर के लिए विभाग का आभार जताया। वहीं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विवेक ठाकुर ने आए हुए लोगों तथा अधिकारियों का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0