विदेशी सरजमीन पर भारत का तिरंगा फहराएंगे हिमाचल प्रदेश के सौरभ शर्मा
हिमाचल के नादौन का रहने वाला सौरभ शर्मा का चयन 1500 मीटर व 5000 मीटर दौड़ में t- 12 कैटेगरी में पहली बार भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम में हुआ है
Videos
View Allरूहानी नरयाल। नादौन
हिमाचल के नादौन का रहने वाला सौरभ शर्मा का चयन 1500 मीटर व 5000 मीटर दौड़ में t- 12 कैटेगरी में पहली बार भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम में हुआ है यह भारतीय टीम 2 से 10 जून तक होने वाले वर्ल्ड पैरा एथलीट ग्रैंड प्रिक्स के लिए स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो चुकी है । इससे पहले भी भारतीय पैरा एथलिट सौरभ ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया हैं और इसी बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब उसका चयन भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम में हुआ है जिससे उसके परिजनोंऔर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर गूँज रही है।सौरभ शर्मा मूल रूप से गांव रोपा डाकघर खिआह तहसील व जिला हमीरपुर के निवासी है। सौरभ के पिता प्रदीप शर्मा एक दुग्ध अभिशीतन केंद्र गगाल नादौन के प्रभारी हैं । उन्होंने बताया कि स्विट्जरलैंड में हो रहे वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 10 जून से किया जा रहा है। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि हिमाचल का बेटा विदेश में जाकर देश का नाम रोशन करेगा। इस उपलब्धि के बाद वह अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्र में पहला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन चुका है। सौरभ अपनी इस उपलब्धि और इसके पीछे जुड़ी हुई मेहनत का श्रेय अपने माता पिता को देना चाहता है, दिन रात उसे मेहनत करवाने वाले उसके कोच नरेश सिंह नयाल तथा हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव और भारतीय पैरालंपिक कमिटी के जॉइंट सेक्रेटरी ललित ठाकुर को देते हैं। सौरभ के पिता ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि सौरभ देश के लिए मेडल जरूर लेगा और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत का नाम रोशन करेगा,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0