कांगड़ा जिला के 350 स्कूलों में दी जाएगी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

कांगड़ा जिला के 350 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि युवा पीढ़ी को यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Jan 29, 2024 - 20:02
 0  333
कांगड़ा जिला के 350 स्कूलों में दी जाएगी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान । धर्मशाला

कांगड़ा जिला के 350 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि युवा पीढ़ी को यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा सके। यह जानकारी उपनिदेशक उच्च शिक्षा मोहिंदर कुमार ने सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत उपनिदेशक उच्च शिक्षा के कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को लेकर शपथ दिलाने के उपरांत दी।

 उन्होंने कहा कि गत 15 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है तथा 14 फरवरी तक जिला के विभिन्न स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस के लिए विद्यालयों को आवश्यक बजट भी मुहैया करवाया गया है। विद्यालयों में सरकार के निर्देशों के अनुसार गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता जरूरी है इस के लिए युवा वर्ग को विशेष तौर पर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि युवा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने व ओवर स्पीड से बचने की हिदायतें स्कूलों के माध्यम से दी जाएंगी तथा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0