ज्वालामुखी पुलिस ने 6.30 ग्राम चिटटे के साथ धरा 32 वर्षीय युवक

पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालामुखी पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए यहां मुख्य बाजार के समीप एक 32 वर्षीय युवक को 6.30 ग्राम चिटटे सहित धर दबोचा है।

Apr 1, 2025 - 20:23
 0  1.8k
ज्वालामुखी पुलिस ने 6.30 ग्राम चिटटे के साथ धरा 32 वर्षीय युवक

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी 

पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालामुखी पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए यहां मुख्य बाजार के समीप एक 32 वर्षीय युवक को 6.30 ग्राम चिटटे सहित धर दबोचा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान जसवंत सिंह निवासी दरंग के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एस पी देहरा मयंक चौधरी ने की है। 

जानकारी के अनुसार डी एस पी ज्वालामुखी आर पी जसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी विजय कुमार, एस आई नाजर सिंह सहित पुलिस टीम बीते कई दिनों से उक्त आरोपी पर पैनी नजर बनाए हुए थी। इस दौरान पुलिस उसकी हरेक गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। इसी बीच पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय बाजार में ही बड़ी कारवाई करते हुए उसे 6.30 ग्राम चिटटे सहित धर दबोचा। डी एस पी आर पी जसवाल ने बताया कि युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस द्वारा यहां आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जाएगी। बहरहाल पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उक्त युवक के तार कहां कहां जुड़े है पुलिस इसकी पूरी तफ्तीश कर रही है।

उधर, एस पी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि भविष्य में भी जिला पुलिस देहरा का नशे के विरुद्ध छेड़ा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों की सूचना तुरंत नजदीकी स्टेशन में दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0