कल्लू ने शिमला को तीन विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल जीता

नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में चल रही अंतर जिला वरिष्ठ क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत कल्लू ने शिमला को तीन विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया है।

Mar 9, 2024 - 20:29
 0  198
कल्लू ने शिमला को तीन विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल जीता

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में चल रही अंतर जिला वरिष्ठ क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत कल्लू ने शिमला को तीन विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया है। शनिवार सुबह मैच के तीसरे दिन शिमला ने अपनी दूसरी पारी के पिछले स्कोर दो विकेट पर 51 रनों से आगे खेलना शुरू किया तो पूरी टीम 53.2 ओवर में 353 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए वैभव ने 109 तथा कबीर ने 103 रन बनाए। जबकि देवव्रत ने 30 रनों का योगदान दिया। कुल्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए यशोधन तथा अमित ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए, दिव्यम चौधरी ने दो तथा दक्ष नारायण ने एक विकेट हासिल किया। वहीं एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। शिमला ने पहली पारी में 176 रन, तो कल्लू ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए थे। पहली पारी में ही कुल्लू को 195 रनों की महत्वपूर्ण लीड मिल गई थी। दूसरी पारी में कुल्लू को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए कल्लू की टीम ने 26.5 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बना दिए।जिसमें विजय डोगरा ने 60, रवि ठाकुर ने 41 तथा अनूप ठाकुर ने 27 रनों का योगदान दिया। शिमला की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवीन कंवर तथा देवव्रत ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि गौरव को एक विकेट मिला। अंत में कल्लू की टीम ने इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिमला को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0