इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में कांगड़ा - धर्मशाला हुए आमने सामने

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दौर के मैचों में सोमवार को पहला मुकाबला एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा और रीजनल सेंटर धर्मशाला के बीच खेला गया।

Oct 21, 2024 - 17:52
 0  252
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में कांगड़ा - धर्मशाला हुए आमने सामने
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में कांगड़ा - धर्मशाला हुए आमने सामने

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

सुमन महाशा। कांगड़ा

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दौर के मैचों में सोमवार को पहला मुकाबला एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा और रीजनल सेंटर धर्मशाला के बीच खेला गया। इसमें एडवोकेट कुलदीप चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 285 रन का पहाड़ जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया। अरशद ने 43 गेंद में शानदार 93, कुणाल ने 29 गेंद में 71 और श्याम ने 30 गेंद में 68 रनों की शानदार पारियां खेलीं। रीजनल सेंटर धर्मशाला की तरफ से सचिन ने 3,अंशुमन और यदेश ने 1-1 विकेट हासिल किया । 

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रीजनल सेंटर धर्मशाला की टीम 19.4 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । कांगड़ा की तरफ से लोकेश ने 4,रमेश ने 2,प्रशांत, साजन और सुकृत ने 1-1 विकेट हासिल किया । डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने यह मैच 139 रन से जीत लिया । 

दिन का दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के बीच खेला गया । व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहपुर की टीम 15 ओवर में मात्र 60 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई । शाहपुर की तरफ से अपिल ने 16 रन बनाए । इसके अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सका । धर्मशाला की तरफ से हर्षित ने 3,आयुष ने 2,आदित्य ,वंश ,सूर्यवीर और काव्य ने 1-1 विकेट हासिल किया ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की टीम ने 7.1 ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आयुष ने 34 और उज्ज्वल ने 20 रन बनाए । शाहपुर की तरफ से करण ने एक विकेट लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0