लखनपाल ग्यारह महीनों का नहीं ग्यारह वर्षों का हिसाब दें: पवन कालिया

जिला महासचिव पवन कालिया ने कहा कि बड़सर के पूर्व विधायक को पँद्रह माह में कामों की औऱ बेरोजगारों की बड़ी याद रही है।

Apr 25, 2024 - 13:56
 0  1.4k
लखनपाल ग्यारह महीनों का नहीं ग्यारह वर्षों का हिसाब दें: पवन कालिया

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश। बड़सर

जिला महासचिव पवन कालिया ने कहा कि बड़सर के पूर्व विधायक को पँद्रह माह में कामों की औऱ बेरोजगारों की बड़ी याद रही है। पर अपने ग्यारह वर्षों को भूल रहे हैं उस समय में आपने कितने बेरोजगरों को रोजगार दिया वह भी बता देते। पूर्व विधायक बोल रहे हैं कि व्यक्ति कहीं से भी हो चुनाव लड़ सकता है। कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कालिया ने कहा कि लखनपाल प्रश्नचिन्ह तो आप पर भी लगता है कुछ समय पहले डिग्री कॉलेज चकमोह में लेक्चरार की भर्तियां हुई थीं। बड़सर के पढ़े लिखे बेरोजगारों को धोखा देकर बाहरी बेरोजगारों को रोजगार देने के चक्कर में उनका साक्षात्कार भी डिग्री कॉलेज चकमोह बड़सर में करवाने की बजाय शिमला में करवाया था। जिसमें सभी बाहरी बेरोजगारों को चोर दरवाजे से ही रखा गया था। तब आपको बड़सर के पढ़े लिखे बेरोजगारों की याद क्यों नहीं आई थी।

क्योंकि आप भी बाहरी ही थे आपने बड़सर के एक भी बेरोजगार को रखने की कोशिश की तो बताओ। आपसे पूर्व में रहे विधायकों ने अपने अपने समय में रोजगार उपलब्ध करवाए हैं । चाहे वह ट्रस्ट बाबा बालक नाथ, विकास खण्ड बोझड़ी में जेई, सेकेट्री, ग्राम सेवक, तकनीकी सहायक, स्कूलों में अध्यापक, चपरासी,

बाल बाड़ी में सैंकड़ों महिला बेरोजगारों, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, बिजली विभाग आदि सभी विभागों में रोजगार दिलवाए तो। आप अपने समय में बताएं कितने रोजगार दिये हैं।

आपके समय में चाहे रोजगार हो या स्थान्तर हों आपने बाहरी लोगों को ही महत्व दिया है। बड़सर में अधिकतर कर्मचारी बाहरी जिलों से हैं और बड़सर क्षेत्र के लोग बाहरी जिलों में कार्यरत हैं। पिछले ग्यारह वर्षों में उन्हें वापिस लाने की आपने कभी कोशिश ही नहीं की है।आपकी कार्यसेली बड़सर की जनता जान चुकी है। अब वह आपके बहकावे में आने वाली नहीं है। 

कालिया ने कहा कि इस बार लोगों ने मन बना लिया है कि वोट बड़सर क्षेत्र के धरती पुत्र को ही देंगे। धोखेबाज को नहीं। जिसका दिल दिमाग बड़सर क्षेत्र में बड़सर के हित के लिए हो औऱ जो हमीरपुर से ही संबंधित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के साथ खड़ा हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0