माइनिंग माफिया बेखौफ, एक ही एम फार्म पर निकल रही कई गाड़ियां

उप मंडल बड़सर की शुक्र खड में संचालित किये जा रहे स्टोन क्रशरों पर माइनिंग विभाग की दबिश के बाद भी मनमानी जारी है l

Jun 28, 2024 - 12:19
 0  459
माइनिंग माफिया बेखौफ, एक ही एम फार्म पर निकल रही कई गाड़ियां

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

अनिल कपलेश। बड़सर 

उप मंडल बड़सर की शुक्र खड में संचालित किये जा रहे स्टोन क्रशरों पर माइनिंग विभाग की दबिश के बाद भी मनमानी जारी है l बता दें कि पिछले दिनों आरटीआई एक्टिविस्ट परमजीत ढटवालिया की शिकायत के बाद विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान क्रेशर संचालकों को लाखों रुपए जुर्माना किया गया है तथा खड्ड में पढ़े बड़े बड़े गड्ढों को भरने का निर्देश भी दिए गए हैं। 

खनन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन दूसरी तरफ चोर बाजारी का खेल लगातार जारी है। हालत यह है कि एक एम फार्म पर कई कई गाड़ियां निकल जा रही हैं जबकि कई गाड़ियों से नंबर तक गायब है। बिना नंबर प्लेट चल रही इन गाड़ियों से जहां पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहा है वहीं दूसरी तरफ एक ही एम फार्म पर कई चक्कर लगाकर सरकार को लाखों रुपए का चूना भी लगाया जा रहा है। 

बता दें कि पिछले सप्ताह खनन विभाग की कार्यवाही के दौरान एक जेसीबी को खनन करते हुए पकड़ा गया था जबकि कई ट्रैक्टरों के चालान तथा क्रेशर संचालकों के चालान के साथ-साथ उन्हें नोटिस भी सर्व किए गए थेl

आरटीआई एक्टिविस्ट परमजीत ने बताया कि एक गाड़ी का फॉर्म सुबह 10:00 का कटा हुआ पाया गया जबकि वही गाड़ी शाम 4:00 बजे भी मटेरियल ले जा रही थी। उन्होंने खनन विभाग से इस गोलमोल को रोकने के लिए तुरंत कार्यवाही की मांग की है।

माइनिंग ऑफिसर हमीरपुर दिनेश का कहना है कि क्रेशर संचालकों को नियमों के तहत काम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं लेकिन अगर फिर भी एक एम फार्म पर कई गाड़ियां निकल रही हैं तो छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी तथा मौके पर गार्ड को निरीक्षण करने के आदेश दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0