17 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी, चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

लगातार 17 वर्षों तक पुलिस को चकमा दे रहा हत्या के आरोपी को नादौन पुलिस ने ढूंढ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Jan 30, 2025 - 20:59
 0  171
17 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी, चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 

लगातार 17 वर्षों तक पुलिस को चकमा दे रहा हत्या के आरोपी को नादौन पुलिस ने ढूंढ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा है जिसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि 17 साल पहले थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जसाई गांव में दसवीं के एक छात्र की हत्या की गई थी। 17 वर्ष पहले हुए इस मर्डर के आरोपी को पुलिस टीम ने चंडीगढ़ से दबोचा है। आरोपी भेष बदलकर और नकली आधार कार्ड बनाकर पंजाब के अलग अलग क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से रह रहा था। जसाई गांव में आरोपी कन्हैयालाल अपने दो अन्य भाइयों के साथ एक जमीन पर किसी के यहां पर खेती-बाड़ी का काम करता था । वहां पर किसी बात को लेकर उसने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले मनीष की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया लेकिन बाद में वह फरार हो गया तब से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। आरोपी की पहले उत्तर प्रदेश में तलाश की गई जहां से वह रहने वाला था। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वह पंजाब के रूप नगर में रह रहा है और वहां उसने सिख समुदाय का भेष बना लिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों वह चंडीगढ़ में था जिसकी सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है । इस मामले में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है तथा अब आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0