शिमला ग्रामीण के सुन्नी में खुलेगा नया एसडीएम कार्यालय, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

शिमला ग्रामीण के सुन्नी में नया एसडीएम कार्यालय खोलने के लिए मंत्रिमंडल ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

Dec 13, 2024 - 13:38
 0  549
शिमला ग्रामीण के सुन्नी में खुलेगा नया एसडीएम कार्यालय, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

शिमला ग्रामीण के सुन्नी में नया एसडीएम कार्यालय खोलने के लिए मंत्रिमंडल ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सुन्नी में एसडीएम कार्यालय खुलने से शिमला ग्रामीण की लगभग 25 से 30 पंचायतों व मंडी जिला की 6 से 10 पंचायतो को इसका लाभ मिल सकेगा। बता दे कि क्षेत्र के लोग पिछले कई सालों से सुन्नी में SDM कार्यालय खोलने की आवाज उठाते आए हैं, मगर सफलता हाथ नहीं लग पाई। शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जगदीश वर्मा, केवल राज वर्मा व वीरेंद्रशर्मा का कहना है कि शिमला ग्रामीण के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अथक प्रयासों से वह हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से सुन्नी क्षेत्र के लोगों को यह अनमोल तोहफा मिल सका है। जिसके लिए क्षेत्र की जनता सदैव ऋणी रहेगी।

क्षेत्र के लोगों को एसडीएम कार्यालय से संबंधित अपने कार्य निपटने के लिए अब 40 से 50 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। राजनीतिक पंडितों की माने तो युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में शिमला ग्रामीण “दिन दुगनी रात चौगुनी” उन्नति करता नजर आ रहा है। विक्रमादित्य सिंह अक्सर अपने भाषण में कहते आए हैं कि वह जो कुछ भी कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। इसी का परिणाम है कि आज सुन्नी क्षेत्र के लोगों के लिए एसडीएम कार्यालय खोलने का वादा युवा मंत्री ने पूरा कर दिया है।

ग्राम पंचायत धरोगड़ा के प्रधान ख़मेश कश्यप, उप प्रधान दलीपवर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य केवल राज वर्मा, नरेश वर्मा, लेखराज शर्मा, महेश भंडारी, अशोक भंडारी, जवाहरलाल मेहता, परगना सराज, परगना चौथा के पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल, युवक मंडल के प्रतिनिधियों ने सुन्नी में एसडीएम कार्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वह लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

इसी खुशी में 14 दिसंबर को सुन्नी बाजार में सरकार का धन्यवाद करने के लिए एक विशाल रैली/जलूस का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सुन्नी क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, महिलाओं व युवकों को रैली के सफल आयोजन हेतु सादर आमंत्रित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0