अब निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे कांग्रेस प्रत्याशी, डॉ राजेश शर्मा
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजेश शर्मा को निर्दलीय चुनाव लड़ने से रोक कर मनाने में सफलता प्राप्त की। राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के नामांकन के दौरान भाग लिया। चुनाव के बाद राजेश शर्मा को किसी बोर्ड-निगम में स्थान मिल सकता है। देहरा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, और चुनाव 10 जुलाई को होंगे।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू डॉ. राजेश शर्मा को मनाने में कामयाब हो गए हैं, पहले वो निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री सुक्खू राजेश शर्मा को मनाने देहरा पहुंचे। बातचीत के बाद राजेश शर्मा मुख्यमंत्री की गाड़ी में उनके साथ आएं और कमलेश ठाकुर के नामांकन के दौरान साथ नजर आए। चुनाव के बाद जल्द राजेश शर्मा की किसी बोर्ड-निगम में राज्याभिषेक हो सकता है। राजेश शर्मा ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री सुक्खू सहित कांग्रेस के कई नेताओं पर धमकाने व मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए थे। तब उन्होंने हर हाल में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था लेकिन नामांकन भरने से पहले ही मुख्यमंत्री ने उन्हें मना लिया।
CM की पत्नी ने भरा नामांकन
देहरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने दोपहर बाद नामांकन भर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और राजेश शर्मा भी साथ मौजूद रहे।
होशियार ने भी भरा पर्चा
भारतीय जनता पार्टी के होशियार सिंह ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन भर दिया है। इससे पहले बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और जिले के अन्य नेताओं की मौजूदगी में देहरा में शक्ति प्रदर्शन किया और
सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर
कमलेश ठाकुर के चुनाव लड़ने से मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सुक्खू ने कांगड़ा जिले की देहरा सीट से दांव खेला है। लोकसभा चुनाव में पहले ही सत्तारूढ़ कांग्रेस की बदनामी हुई है,क्योंकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश के अन्य राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मगर हिमाचल में पार्टी की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। इसलिए सुक्खू अब देहरा में चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।
10 जुलाई को वोटिंग
उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए 24 जून आखिरी दिन है। नामांकन पत्रों की छंटनी 24 को होगी तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून होगी। चुनाव 10 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे, जबकि 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी।
What's Your Reaction?






