HRTC बस में अब सभी को लेना होगा टिकट, जिसका पास बना है अब उसका भी कटेगा टिकट

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सफर करने वाले हरेक व्यक्ति का अब टिकट कटेगा।

Aug 26, 2024 - 15:28
 0  378
HRTC बस में अब सभी को लेना होगा टिकट, जिसका पास बना है अब उसका भी कटेगा टिकट

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सफर करने वाले हरेक व्यक्ति का अब टिकट कटेगा। सभी व्यक्तियों को यात्रा के दौरान टिकट कटवाना होगा फिर चाहे वो निशुल्क यात्रा वाली श्रेणी का ही व्यक्ति क्यों न हो। उसका भी अब बस में टिकट कटेगा। इन लोगों को टिकटिंग मशीन से जीरो पेमेंट वाला टिकट निकलेगा। उन्हें पैसे नहीं देने होंगे। निगम प्रबंधन की ओर से इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किए गए हैं। निगम की बसों में रोजाना किस श्रेणी के कितने लोग सफर करते हैं, कितना खर्चा प्रतिदिन हो रहा है इसका आंकलन करने के लिए निगम ने यह निर्णय लिया है।

शनिवार से ही इस पर काम शुरू हो गया है। स्कूली छात्र, पुलिस कर्मचारी, दिव्यांग, थैलिसिमिया रोगी, कैंसर रोगी, मीडिया पर्सन सहित अन्य श्रेणियां जिन्हें निशुल्क सफर का प्रावधान है उनका पता लगाया जाएगा कि वह किस संख्या में सफर करते हैं। रोजाना बसों में इन श्रेणियों के लोग कितना सफर करते हैं इसका पता चल सकेगा जिसकी अभी तक निगम को कोई जानकारी नहीं रहती। बसों में तैनात परिचालक उन्हें टिकट देंगे। टिकट में सफर की कुल दूरी कितनी हैं। वहां का पूरा किराया कितना बनता है वह मैंशन किया जाएगा। इसके साथ ही डिस्काउंट लिखकर टिकट में कुल राशि जीरो दिखाई जाएगी। यह टिकट लेना अनिवार्य होगा। यदि बस की चैकिंग होती है और निरीक्षण के दौरान टिकट नहीं मिलता है तो परिचालक व यात्रा करने वाले दोनों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। परिचालकों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। निगम प्रबंधन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि टिकटिंग मशीन में पूरा डाटा फीड करें। बता दें कि

पुलिस के जवान पहले सफर के दौरान पुलिस आई कार्ड कहते थे लेकिन अब उन्हें अपने आई कार्ड का नंबर भी बताना होगा। यह नंबर मशीन में एंटर किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0