मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मानपुल गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक प्रवासी की मधुमक्खियां के काटने से दर्दनाक मौत हो गई।

Jul 31, 2024 - 19:46
 0  351
मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मानपुल गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक प्रवासी की मधुमक्खियां के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जयपाल बबलू उम्र 43 वर्ष निवासी गांव तिजारतगंज बरेली उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। बबलू के चचेरे भाइयों ने बताया कि मृतक अपने सगे भाई के साथ मानपुल गांव में किराए के मकान में रहता था तथा मंगलवार को ही उसका भाई अपने पैतृक गांव के लिए निकला था परंतु शाम करीब 3 बजे उन्हें पता चला कि बबलू को मधुमक्खियां ने उस समय काट लिया है जब वह दिहाड़ी लगाने गया था।

सूचना मिलते ही घायल को मंगलवार शाम नादौन अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बबलू मानपुल चला गया परंतु बुधवार सुबह ही बबलू की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई और उसे फिर से दोबारा अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0