मुख्यमंत्री के जवाब पर विपक्ष ने किया वॉकआउट, बल्क ड्रग पार्क-अली खड्ड विवाद पर सदन में हंगामा

बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस समेत मुख्यमंत्री के जबाव पर सदन में माहौल गर्माहट से भरा रहा।

Feb 17, 2024 - 14:58
 0  387
मुख्यमंत्री के जवाब पर विपक्ष ने किया वॉकआउट, बल्क ड्रग पार्क-अली खड्ड विवाद पर सदन में हंगामा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस समेत मुख्यमंत्री के जबाव पर सदन में माहौल गर्माहट से भरा रहा। मुख्यमंत्री जब राज्यपाल के अभिभाषण का जबाव दे रहे थे, तो विपक्ष ने वाक आउट कर दिया। नारेबाजी करते हुए सदस्य सदन के बाहर चले गए। इससे पहले भी शुक्रवार को सदन में खूब हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से एक-दूसरे पर शब्दों के तीखे प्रहार देखने को मिले। शुक्रवार को सत्र के दूसरे दिन सदन में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस का मामला बिक्रम ठाकुर ने उठाया और इसका जबाव मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और इसके बाद इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान दे रहे थे। इस बीच बड़ी देर तक सदन में गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। इसके अलावा अर्की और बिलासपुर के बीच विवाद का कारण बनी अली खड्ड योजना पर भी सीपीएस संजय अवस्थी और विधायक रणधीर शर्मा के बीच तल्खी देखने को मिली। रणधीर शर्मा ने कहा कि संजय अवस्थी अगर उन्हें चुनौती दे रहे हैं, तो वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अली खड्ड के विवाद पर विपक्ष ने शुक्रवार को दोबारा वॉकआउट किया। बिलासपुर और अर्की के बीच चल रहे पेयजल योजना विवाद मामले में उद्योग मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। नियम 62 के तहत श्रीनयनादेवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने अली खड्ड के विवाद का मसला उठाया था। गुरुवार को भी इस मसले पर चर्चा होने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआऊट किया था। लेकिन विधानसभा स्पीकर ने अली खड्ड के विवाद का मसले पर चर्चा शुक्रवार लगाई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0