जयसिंहपुर हलके का समग्र विकास होगा सुनिश्चित : यादविंदर गोमा

आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने ग्राम पंचायत सकोह के वार्ड लियूंड़ा तथा करोंठी में जनसमस्याओं को सुना और मौके पर इनका निपटारा किया।

Jan 23, 2024 - 20:58
 0  216
जयसिंहपुर हलके का समग्र विकास होगा सुनिश्चित : यादविंदर गोमा
जयसिंहपुर हलके का समग्र विकास होगा सुनिश्चित : यादविंदर गोमा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

जयसिंहपुर हलके का समग्र विकास होगा सुनिश्चित : यादविंदर गोमा 

मनोज धीमान। पालमपुर 

आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने ग्राम पंचायत सकोह के वार्ड लियूंड़ा तथा करोंठी में जनसमस्याओं को सुना और मौके पर इनका निपटारा किया। गोमा ने लोगों का चुनावों में समर्थन करने के आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें विधानसभा पहुंचाया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया। उन्होंने कहा कि लोगों की जनभावनाओं तथा क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिये कार्य किया जायेगा। गोमा ने कहा कि लियूंड़ा तथा करोंठी गांव की सभी समस्याएं उनके ध्यान में हैं और इनका स्थाई समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें मंत्री के रूप में जो मानसम्मान दिया गया है यह जयसिंहपुर के मतदाताओं के आशीर्वाद से सम्भव हुआ है। उन्होंने मंदिर शेड को डेढ़ लाख तथा महिला मंडल भवन रिपेयर के लिये धनराशि देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लियूंड़ा गांव की पुलियों को जो नुकसान पहुंचा उसको ठीक करवाने के लिये लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव करोंठी से  मुख्य सड़क तक और शमशान घाट रास्ते के निर्माण के लिये अढाई लाख देने की घोषणा की और गांव की शेष मांगो को चरणबद्ध करने का आश्वासन दिया।  प्रधान ग्राम पंचायत सकोह सुशील कुमार, उपप्रधान राम सिंह, हेम राज, सुनील कुमार, बीडीसी सदस्य कविता देवी, सुमित, विजय, रंजीत कुमार, बीडीओ सिकंदर कुमार , एसडीओ बलदेव चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0