पानी की निकासी बंद हो जाने पर लोगों को आने जाने में हो रही कठिनाई

विकास खंड नादौन की भूंपल पंचायत प्रधान की अगवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम नादौन को शिकायत पत्र सौंपा, जिसमें फोर लेन कार्य के कारण पानी की निकासी बंद होने की समस्या बताई गई है। इस कारण संपर्क मार्ग पर पानी और कीचड़ भर गया है, जिससे सात गांवों का रास्ता बंद हो गया है।

Jun 26, 2024 - 18:58
Jun 26, 2024 - 19:01
 0  378
पानी की निकासी बंद हो जाने पर लोगों को आने जाने में हो रही कठिनाई

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 

विकास खंड नादौन की भूंपल पंचायत प्रधान की अगवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम नादौन को शिकायत पत्र सौंप कर बताया है कि फोर लेन कार्य के कारण पानी की निकासी बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि यहां बन रहे फोरलेन की ऊंचाई अधिक हो जाने से पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है जिसके कारण संपर्क मार्ग के मुहाने पर पानी व कीचड़ भर गया है। इस क्षेत्र के करीब सात गांवों को जाने वाला संपर्क मार्ग बंद हो गया है। पंचायत प्रधान हरीश कुमार सहित ग्रामीणों जोगेंद्र सिंह, राकेश कुमार, ज्ञानचंद, नीटू ठाकुर, रिंकू, रोहित, सुरेश तथा अजय सहित अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम अपराजिता चंदेल को बताया कि नादौन हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भूंपल गांव से थुनियाल, रंघाड़, दरभयाल, लाहड़, पुखरानी, छंब, ठुडियाल तथा फतेहपुर आदि गांव के लिए जो संपर्क मार्ग जाता है वह पानी की निकासी न होने के कारण पानी भर जाने से पूरी तरह बंद हो गया है। लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि अब बरसात कुछ ही दिनों में आरंभ होने वाली है ऐसे में यहां की स्थिति बद से बदतर हो जाएगी जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाएगी। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का समाधान शीघ्र करवाया जाए। इस संबंध में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बताया कि समस्या को फोर लेन अधिकारियों के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान का प्रयास करवाया जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0