अस्पताल के नजदीक शराब का ठेका खुलने पर बिफरे लोग, किया विरोध प्रदर्शन

ज्वालामुखी नादौन रोड़ अस्पताल के नजदीक शराब का ठेका खुलने पर ग्रामीण महिलाओं में खासा रोष देखने को मिल रहा है।

Jul 26, 2024 - 21:57
 0  333
अस्पताल के नजदीक शराब का ठेका खुलने पर बिफरे लोग, किया विरोध प्रदर्शन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

प्रदीप शर्मा, ज्वालामुखी

ज्वालामुखी नादौन रोड़ अस्पताल के नजदीक शराब का ठेका खुलने पर ग्रामीण महिलाओं में खासा रोष देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने इस संबंध में यहां खुले हुए ठेके में जाकर अपना विरोध प्रदर्शन जताया, साथ ही ठेके को बंद करवाया। महिलाओं ने सबंधित ठेकेदार को यहां हफ्ते भर के भीतर ठेके को अन्य जगह यानी पहले की जगह टिहरी रोड़ पर शिफ्ट करने की बात कही है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक्साइज विभाग द्वारा दो दिन के भीतर यहां इस मसले का हल नही निकाला गया तो उसके बाद अगर किसी तरह की तोड़फोड़ यहां पर हुई तो उसका जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन और सबंधित विभाग होगा। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि पंचायत को बिना सूचना दिए और लोगों के साथ बिना बातचीत और विश्वास लिए इस ठेके को खोला गया है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महिलाओं का आरोप है की सड़क के चौंक के पास खुले इस ठेके के बाहर से बुजुर्ग, स्कूली और कॉलेज के बच्चों से लेकर गर्वभती महिलाओं तक का आना जाना लगा रहता है लेकिन ठेके के खुलने के बाद सभी अपने आपको यहां असहज सा महसूस कर रहे है। महिलाओं का आरोप है की अस्पताल के नजदीक सारे मैडिकल स्टोर है और यहां दिन भर सभी का आना जाना लगा रहता है लेकिन ठेके के खुलने से माहौल और भी ज्यादा खराब हो सकता है इससे इंकार नही किया जा सकता। 

लोगों का आरोप है की अस्पताल में सैंकड़ो लोग देर सवेर अपनी पीड़ा को लेकर यहां पहुंचते है लेकिन ठेके के खुलने के बाद ये शराबियों का अड्डा बनेगा ऐसे में लोगों को यहां महिलाओं और युवतियों को आते समय कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं ठेके के खुलने से देर शाम लोगों का घर से निकलना भी मुस्किल हो जाएगा। उधर एक्साइज विभाग का कहना है की सभी ओचारिकताएं पूरी करने के बाद ही विभाग ने इसे खोलने की मंजूरी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0