पीने के पानी को तरसे लोग ,तीन-तीन स्कीमें नाकाम

तीन पीपल गांव में पानी की गंभीर समस्या है, लोग 5 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। विभाग समाधान का प्रयास कर रहा है।

Jun 16, 2024 - 17:38
 0  711
पीने के पानी को तरसे लोग ,तीन-तीन स्कीमें नाकाम

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

पंडोह ग्राम पंचायत स्योग के तीन पीपल के पेड़ों के गांव के निवासी को बीते 20 दिनों से पानी की समस्या को लेकर झूझना पड रहा है। लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। इस गांव के लिए एक नहीं बल्कि तीन-तीन पानी की स्कीमें हैं लेकिन तीनों जवाब दे गई हैं और अब इस गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को 5 किलोमीटर दूर जाकर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। तीन पीपल गांव की आबादी 500 से अधिक है और यहाँ करीब 200 घर हैं इन सभी घरों को पानी की समस्या से झूझना पड रहा है। गांव के निवासी सुशीला पाठक, रमेश चंद और रीता देवी का कहना है कि बीते 20 दिनों से उन्हें पानी की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। नलों से पानी की बूंद तक नहीं टपक रही।
वर्ष 1997 में यहां एक हैंडपंप लगाया गया था और  मोटर लगाकर इससे पानी निकाला जाता था लेकिन पिछले 20 दिनों से यहाँ नलों में एक बूँद भी पानी की नहीं आ रही और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही क्यूंकि आसपास के लोग भी यहां से पानी ले जाते थे। 
 इसके अलावा बीबीएमबी और जल शक्ति विभाग की स्कीमें भी यहां के लिए हैं लेकिन वे भी सूख गई हैं। इन्होंने विभाग से गुहार लगाई है कि यहाँ टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई दी जाए।

वहीं जब इस बारे में जल शक्ति विभाग के एसडीओ रोहित गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है। गर्मी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है लेकिन फिर भी लोगों को एक समय पानी देने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0