नशे की बुरी आदत के संदर्भ में दुर्गा सिंह स्मारक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

गुरवार को दुर्गा सिंह स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा जिला हमीरपुर में नशा निवारण समिति के सौजन्य से युवा वर्ग में बढ़ती हुई नशे की बुरी आदत के संदर्भ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पाठशाला की प्रधानाचार्य अंजना कोडल ने की।

Feb 16, 2024 - 19:26
 0  261
नशे की बुरी आदत के संदर्भ में दुर्गा सिंह स्मारक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

गुरवार को दुर्गा सिंह स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा जिला हमीरपुर में नशा निवारण समिति के सौजन्य से युवा वर्ग में बढ़ती हुई नशे की बुरी आदत के संदर्भ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पाठशाला की प्रधानाचार्य अंजना कोडल ने की। अपने संबोधन में अंजना कोंडल ने समाज में युवा वर्ग में भड़ती नशे की बुरी आदत पर चिंता व्यक्त की तथा छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी, ताकि वह अच्छी जीवन शैली जी सकें। वहीं नशा निवारण समिति की प्रभारी वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों के नशे के प्रकारों, उनके दुष्प्रभावों तथा उनके प्रयोग से बचने के उपाय से अवगत करवाया। विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना, सृजनात्मक कार्यों में रुचि लेने तथा बुरी संगति से बचने की सलाह भी दी गई। साथ ही अपनी आंतरिक इच्छा पूर्ति को मजबूत करने, आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने तथा योगाभ्यास पद्धति अपनाने के लिए भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेंटिंग व स्लोगन के माध्यम से इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाई। समाज को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए स्थानीय गांव बड़ा एवं आसपास के क्षेत्र में एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया, जिसे प्रधानाचार्य महोदय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0