लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शुक्रवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के धार चढ़ियार की भिरडी पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकत की।

Jan 12, 2024 - 19:34
 0  297
लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो । रोजाना हिमाचल

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शुक्रवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के धार चढ़ियार की भिरडी पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शिरकित की।

 सीपीएस किशोरी लाल ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए यथासम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत हर बूथ में कार्यक्रम आयोजित होंगे और इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्या के स्थाई समाधान का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि जो काम सरकार के होंगे ऐसे कार्यों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा ।

ग्राम पंचायत प्रधान तथा स्थानीय जनता की मांग पर किशोरी लाल ने पंचायत घर के शेड के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के लिए 15 लाख स्वीकृत कर दिये गए हैं। शीघ्र ही खेल मैदान का कार्य आरम्भ होगा, ताकि युवाओं को खेलने के लिए बढ़िया सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि भिरड़ी में शमशान घाट के रास्ते के निर्माण के भी धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि चौबीन संसाई सड़क का निर्माण भी शीघ्र करवाया जाएगा, ताकि लोगों को सड़क की सुविधा उपलब्ध सके। उन्होंने मिडिल स्कूल भवन की छत को भी शीघ्र बदलने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार और स्थानीय लोगों, महिला मण्डल सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सीपीएस किशोरी लाल का जोरदार स्वागत किया गया।

 उन्होंने इस अवसर पर जनसमस्याओं को भी सुना। इसमे से अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र जम्वाल, प्रधान चढ़ियार खास बबली देवी, प्रधान छेक अशोक कुमार, पंचायत समिति सदस्य मीरा देवी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुलाब राणा, महिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, विनोद बरवाल, राजेश राणा, शगुन राणा, गुलवतन राणा, समीर राणा, शशी राणा, सुरेंद्र कुमार, निर्मला राणा, करतार सिंह, वीरेंद्र सिंह , शंभू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0