कोहला पंचायत के पंचवटी पार्क परिसर की रेलिंग क्षतिग्रस्त

नादौन क्षेत्र के साथ सटी कोहला पंचायत में औद्योगिक क्षेत्र के निकट व्यास नदी किनारे अमृत सरोवर अभियान के तहत निर्माणाधीन तालाब पंचवटी पार्क परिसर के एक भाग की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे रेलिंग निर्माण की गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

Feb 14, 2024 - 21:35
 0  315
कोहला पंचायत के पंचवटी पार्क परिसर की रेलिंग क्षतिग्रस्त

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

रूहानी नरयाल । नादौन

नादौन क्षेत्र के साथ सटी कोहला पंचायत में औद्योगिक क्षेत्र के निकट व्यास नदी किनारे अमृत सरोवर अभियान के तहत निर्माणाधीन तालाब पंचवटी पार्क परिसर के एक भाग की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे रेलिंग निर्माण की गुणवत्ता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि बेसहारा पशुओं या शरारती तत्वों का यह काम हो सकता है। इस बीच कुछ लोगों ने बताया कि इससे पहले भी रेलिंग का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो चुका है। लोगों का कहना है कि निर्मानाधीन स्थल के निकट ही शमशान घाट भी है, इसलिए तालाब के बाहर से शमशान घाट तक का रास्ता अलग से बनाया जाए या फिर शमशान घाट को वर्तमान स्थल से थोड़ा आगे भूमि चिन्हित की जाए, ताकि पार्क में आने वाले लोगों को कोई कठिनाई न हो। लोगों का कहना है कि परिसर के चारों ओर लगाई जा रही रेलिंग को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो सके।  इस पार्क के साथ ही प्रसिद्ध उद्यमी विनोद खाबला द्वारा जन सहयोग से एक बहुत विशाल शिव प्रतिमा का भी निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में यह स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।  पंचायत को क्षतिग्रस्त रेलिंग के संबंध में पुलिस के पास मामला दर्ज करवाने के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0