रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन नादौन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन नादौन द्वारा अपनी मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को एक ज्ञापन भेज कर पेंशनर की मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है।

Feb 12, 2024 - 20:38
 0  270
रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन नादौन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन नादौन द्वारा अपनी मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को एक ज्ञापन भेज कर पेंशनर की मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि आगामी बजट में इन मांगों को पूर्ण करने का प्रावधान किया जाए। जानकारी देते हुए संगठन के महासचिव विजय चौधरी ने बताया कि इससे पूर्व एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें गत 8 फरवरी को प्रदेश कार्यकारिणी को बिलासपुर में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार ज्ञापन सौंपने की सहमती जताई गई। प्रमुख मांगों में जनवरी 2016 से 2021 तक पेंशनर की फिक्सेशन व बकाया की अदायगी  ना होना, इंक्रीमेंट, ग्रेच्युटी, कंप्यूटेशन व रिटायर्ड पेंशनर का 80% बकाया की अदायगी न होना, महंगाई भत्ते की तीन किस्त देय होना आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। पेंशनर्स ने रोष व्यक्त किया है कि उन्हें अपना ही बकाया न मिलने पर रोगी पेंशनर अपना उपचार करवाने में असमर्थ हैं क्योंकि चिकित्सक बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। गत 8 वर्षों से उनके बिल अटके पड़े हैं, जबकि इस दौरान कई पेंशनर का स्वर्गवास हो चुका है। उन्होंने इन मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। इस अवसर पर राम सिंह आनंद, धर्म सिंह मिन्हास, शिवकुमार, सुभाष शर्मा, विपन उप्पल, जुगल किशोर, मनोहर लाल, त्रिलोक चंद शास्त्री, जगन्नाथ शर्मा, सुरेश शर्मा, मदन चौधरी, बलदेव जमवाल आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0