जवाली में सनसनीखेज मामला, नाणा पंचायत से दो लड़कियां किडनैप

लिस थाना जवाली के अधीन नाणा पंचायत से दो लड़कियों, मौसी भांजी को अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार बीरूदीन पुत्र हुसैन अली निवासी नाणा ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।

Mar 12, 2024 - 13:39
 0  261
जवाली में सनसनीखेज मामला, नाणा पंचायत से दो लड़कियां किडनैप

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

पुलिस थाना जवाली के अधीन नाणा पंचायत से दो लड़कियों, मौसी भांजी को अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार बीरूदीन पुत्र हुसैन अली निवासी नाणा ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के सदस्य 9 मार्च को शाम 6 बजे जोलना (कोटला) में रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। इस दौरान घर में मेरा लडक़ा बशीर अल्ली, लडक़ी सलीमा बीबी (20) व दोहती मरजीना (8) थे। इसी रात को कुछ लोग गाड़ी में आए तथा मेरे लडक़े को कमरे में बंद कर दोनों लड़कियों (मासी-भांजी) को जबरन अगवा करके ले गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 6 बजे जब हम शादी से वापिस घर पहुंचे तो लडक़ा कमरे में बंद था, जबकि लड़कियां घर पर नहीं थी। कमरे से आभूषण व नकदी भी गायब थी। लडक़े को कमरे से बाहर निकाला तो उसने सारी आपबीती सुनाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका लडक़ा 6 व्यक्तियों के नाम जानता है, जबकि अन्य का नाम नहीं जानता। शिकायतकर्ता ने बताया कि रोशनदीन, सदीक, कुकू, विनयामीन उर्फ काकू, शमाउन उर्फ मीनू, आलमदीन व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है तथा पुलिस से गुहार लगाई है कि लड़कियों का जल्द से जल्द पता लगाया जाए व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

उधर, एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर रोशनदीन, सदीक, कुकू, विनयामीन उर्फ काकू, शमाउन उर्फ मीनू, आलमदीन व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है तथा आरोपियों की पकड़ के लिए छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0