प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ किया छल: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर विधानसभा में उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने बूथ स्तर पर लोकसभा चुनावों व विधानसभा उप चुनाव को लेकर 'अपना बूथ सबसे मजबूत' अभियान शुरू कर दिया है।

Apr 24, 2024 - 14:21
 0  513
प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ किया छल: इंद्र दत्त लखनपाल
प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ किया छल: इंद्र दत्त लखनपाल
प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ किया छल: इंद्र दत्त लखनपाल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

अनिल कपलेश। बड़सर

बड़सर विधानसभा में उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने बूथ स्तर पर लोकसभा चुनावों व विधानसभा उप चुनाव को लेकर 'अपना बूथ सबसे मजबूत' अभियान शुरू कर दिया है। इसके चलते बुधवार को विभिन्न बूथों पर मीटिंग आयोजित की गई। उन्होंने रैली, जजरी, फगोटी, लोहारली, चकमोह, कोटला, बाल-ठाकरु, दलचेहडा, घंगोट, बड्डू, इत्यादि बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को एक लाख नौकरी देने की बात की थी जो की गारंटी झूठी निकली है।  

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के पास बजट नहीं है मुख्यमंत्री के गृह जिले में स्वास्थय विभाग के पास जहां डॉक्टर हैं वहां मशीनरी नहीं है । बड़सर के सबसे बड़े अस्पताल की बात की जाए तो न गुणवत्ता पूर्ण संसाधन, और न ही कोई नीति। बड़सर विधानसभा का मुख्य हॉस्पिटल रेफरल हॉस्पिटल बनकर रह गया है। यहां पर सर्जिकल ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर तो है लेकिन ऑपरेशन थिएटर ही नहीं है। अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की मशीन है तो है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। मुख्यमंत्री ने बड़सर से एचआरटीसी के लगभग एक दर्जन बसों के रूट डायवर्ट कर दिए। 

अस्पतालों में हिमकेयर एवं आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं हो पा रहा है। सतलुज से पानी उठाने की स्कीम को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि हम उपचुनाव एवं लोकसभा में भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे साथ में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी बड़सर विधानसभा से भारी लीड दिलवाएंगे।  

बैठक में विस्तारक रत्न ठाकुर, बड़सर बीजेपी मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सहगल, रिटायर्ड एसई मोहिंदर ढटवालिया , सरोती देवी प्रधान जजरी, विनोद शर्मा उप प्रधान क्यारा बाग, रीना चंदेल प्रधान कलवाल, राजीव पटियाल मदन पटियाल, आशीष ठाकुर, अरुण ढटवालिया, कर्नल देवेंद्र, विपन बिहारी, पवन जागोता रवि शर्मा, विजय जमवाल, रमेश शर्मा, अमित शर्मा, रामेश्वर दत्त शर्मा , राम लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि शर्मा , सुरेश चौधरी, राजू ढटवालिया, विकास पटियाल, अंजू चंदेल, सोमदत्त शर्मा ,बीडीसी सुभाष राठौड़ एवम सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष एवम बूथों के सदस्य शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0