पुलिस अधीक्षक बोले ,नशीले पदार्थ युवाओं को अंदर ही अंदर से कर रहा खोखला

लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घडोह में नशीले पदार्थों और दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Jan 28, 2025 - 20:36
 0  234
पुलिस अधीक्षक बोले ,नशीले पदार्थ युवाओं को अंदर ही अंदर से कर रहा खोखला

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घडोह में नशीले पदार्थों और दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल के प्रबंधक प्रकाश शर्मा ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।पुलिस अधीक्षक ने बच्चों और अभिभावकों के साथ संवाद कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, पुलिस कार्यप्रणाली, यातायात नियमों की अनुपालना, महिला हेल्पलाइन और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सिंथेटिक ड्रग्स और निकोटिक्स की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों को साझा किया। ठाकुर ने बताया कि नशे की सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए समर्पित पुलिस स्टाफ दिन-रात कार्यरत है। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से अपराध नियंत्रण में सहायता मिल सकती है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को रोकने और युवाओं को इस बुरी आदत से बचाने के लिए समाज और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान है। अभिभावकों को बच्चों के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत करने और उनके साथ समय बिताने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रखने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर हो सके। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों, पदम चंद , प्रीतम चंदेल, विपिन, अमर सिंह, स्थानीय पंचायत प्रधान अमिता ठाकुर , बदारन पंचायत प्रधान नीता चौधरी, किटपल पंचायत प्रधान मीरां भारती, बसारल पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र मोहन बेदी, पी डी शर्मा, राजीव, रामलाल, कर्ण सिंह रघुवीर पटियाल और छात्रों ने ठाकुर के सुझावों को सराहा और नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन लता ने मुख्यातिथि और अविभावकों का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0