स्वीप टीम ने मतदान प्रतिशतता बढ़ाने का किया आवाहन

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कम प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों

Apr 5, 2024 - 17:42
 0  783
स्वीप टीम ने मतदान प्रतिशतता बढ़ाने का किया आवाहन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कम प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों में जाकर मतदान के लिए जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिन मतदान केंद्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम रहा है वहां जाकर मतदान को बढ़ाने के प्रयास किया जा रहा है। 
नोडल अधिकारी स्वीप शिव सिंह वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ धारंडा 1 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप टीम द्वारा धारंडा 1 की महिला मतदाताओं से आगामी 1 जून को निर्धारित लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने की अपील की गई। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन 414 बूथ के तहत सुंदर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गत चुनावों के दौरान 07 मतदान केंद्रों में महिलाओं का कम मतदान दर्ज हुआ है। ऐसे में इन मतदान केंद्रों में मत प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र धारंडा 1 में पिछले चुनाव में महिला मतदान की प्रतिशतता 45.53 प्रतिशत ही रही थी। स्थानीय बीएलओ तथा अन्य लोगों से मिलकर स्वीप टीम ने इस बार इस मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
इस दौरान सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई l मतदाताओं से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो, यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो वह बीएलओ या वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से फॉर्म 6 आवश्यक भरें। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित के साथ अपने घरों व आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर स्वीप टीम के सदस्यों के साथ स्थानीय बीएलओ भी मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0