टीबी मुक्त भारत अभियान: कांगड़ा की दुर्गेश बनीं 10 क्षय रोगियों की ‘निक्षय मित्र’, बांटी न्यूट्रीशन किटें

कांगड़ा की दुर्गेश ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 10 क्षय रोगियों को गोद लिया। छह माह तक मरीजों को न्यूट्रीशन किटें उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉक्टर अल्पना ने निक्षय मित्र बनने की अपील की।

Aug 22, 2025 - 22:17
 0  162
टीबी मुक्त भारत अभियान: कांगड़ा की दुर्गेश बनीं 10 क्षय रोगियों की ‘निक्षय मित्र’, बांटी न्यूट्रीशन किटें

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कांगड़ा की दुर्गेश ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए 10 क्षय रोगियों की निक्षय मित्र बनने का संकल्प लिया है।

एसएमओ कांगड़ा डॉक्टर अल्पना ने जानकारी दी कि दुर्गेश ने इन मरीजों के जीवन को स्वस्थ बनाने का बीड़ा उठाया है। इस क्रम में उन्होंने सभी को न्यूट्रीशन किटें बांटी, जो अगले 6 माह तक नियमित रूप से प्रदान की जाएंगी।

इस मौके पर जिला अक्षय रोग अधिकारी आर.के. सूद और एसएमओ कांगड़ा ने इस नेक कार्य के लिए दुर्गेश की सराहना की।

✅ क्षय रोग का इलाज संभव

डॉ. अल्पना ने कहा कि क्षय रोग का इलाज पूरी तरह संभव है, बशर्ते रोगी स्वास्थ्य विभाग की सलाह के अनुसार दवाई का पूरा कोर्स करें। इसके बाद क्षय रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।

उन्होंने बताया कि दवाई के साथ-साथ संतुलित आहार भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से निक्षय मित्र योजना शुरू की गई है, ताकि किसी भी मरीज को पोषण की कमी का सामना न करना पड़े।

🙏 अपील

उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (PMTBMBA) के अंतर्गत निक्षय मित्र बनने की अपील की और कहा कि समाज की भागीदारी से ही भारत को क्षयरोग मुक्त बनाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0