बेला पंचायत के बचे हुए वार्ड 5 के हिस्से को नगर परिषद में जोड़ा, स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

शहर के साथ सटी बेला पंचायत के बचे हुए वार्ड पांच को भी नगर परिषद के साथ जोड़ने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

Mar 10, 2025 - 21:12
 0  279
बेला पंचायत के बचे हुए वार्ड 5 के हिस्से को नगर परिषद में जोड़ा, स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 

शहर के साथ सटी बेला पंचायत के बचे हुए वार्ड पांच को भी नगर परिषद के साथ जोड़ने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। वार्ड पांच के लोगों ने उपायुक्त हमीरपुर से मिलकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवाई। स्थानीय लोगों पूर्व पंचायत प्रधान पवन शर्मा, पूर्व प्रधान सुनील शर्मा, वार्ड पंच विजय लक्ष्मी, पूर्ण चंद, कुलदीप कुमार, प्रदीप शर्मा, सपना देवी, कुशल देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव के अधिकांश लोग लोग किसान हैं जो बहुत मुश्किल से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं अगर इन लोगों को नगर परिषद में जोड़ दिया जाएगा तो यह लोग नगर परिषद के टैक्स की मार नहीं झेल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस वार्ड में मनरेगा के माध्यम से जो परिवार अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं उन सब का चूल्हा बंद हो जाएगा। इतना ही नहीं नए भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करवाने की फीस का भी अतिरिक्त बोझ लोगों पर पड़ेगा। इसके साथ ही वार्ड के लोग पंचायत स्तर पर मिलने वाली अन्य कई सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे। वार्ड पांच वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि वार्ड वासियों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेकर उन्हें राहत दी जाए तथा उनके वार्ड को नगर परिषद के साथ ना जोड़ा जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0