राज्य स्तरीय योगा स्टेट ओलंपियाड का हुआ संपन्न

अंडर-14 राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड में 9 जिलों के छात्रों ने भाग लिया, हमीरपुर और सोलन जिलों ने प्रमुखता प्राप्त की।

Jun 9, 2024 - 23:16
Jun 9, 2024 - 23:17
 0  189
राज्य स्तरीय योगा स्टेट ओलंपियाड का हुआ संपन्न

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 

रा ब मा स्कूल बाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंडर 14 आयु वर्ग राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड का रविवार को समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों के 32 छात्राएं और 36 छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को करवाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से 12 ओएसडी नियुक्त किए गए थे। इस प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में जिला हमीरपुर प्रथम स्थान पर रहा, जिला सोलन दूसरे स्थान पर तथा जिला बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग में जिला सोलन प्रथम स्थान पर रहा, जिला हमीरपुर दूसरे स्थान पर तथा जिला शिमला तीसरे स्थान पर रहा। इसका समापन मोहम्मद पोसवाल जो कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल नादौन के प्रधानाचार्य हैं, उनके द्वारा किया गया। सहायक निदेशक खेल ललिता नेगी ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दिली मोहम्मद ने बच्चों को योग के महत्व बारे जागरूक किया । योग के और भी कई महत्व हैं। योग से हमें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आध्यात्मिक विकास, सामाजिक फायदा और जीवनशैली में सुधर होता है। स्वस्थ रहने के लिए योग का विशेष महत्व है और नियमित योग करने से हम कई रोगों से दूर रह सकते हैं। वहीं स्वस्थ शरीर तथा शांत मन सफलता के लिए अति आवश्यक है इसलिए हमें योग को निजी जीवन का अंग बनाना चाहिए। उन्होंने नादौन में इस आयोजन के लिए  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित शिक्षा सचिव राकेश कंवर, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग आशीष कोहली, निदेशालय शिमला व शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक जिला हमीरपुर का अभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित जिला खेल प्रभारी हमीरपुर करतार चंद, जिला खेल प्रभारी सोलन महेंद्र सिंह, जिला खेल प्रभारी ऊना रविंद्र भुल्लर, जिला खेल प्रभारी लाहौल स्पीति प्रेम सिंह, शारीरिक शिक्षक मनीष कुमार, जिला हमीरपुर शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान राकेश ठाकुर व सचिव संजीव कौशल, शांता शर्मा, चंद्रकांता, नर्मदा शुद्ध, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह, शीशराम ,सुनील कुमार, विपन रायजादा, ठाकुर चंचल सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0