साइबर सैल कुल्लू और पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सुलझाया 28 लाख रुपये की ठगी का मामला 

जिला कुल्लू के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ साईबर अपराधियों ने वर्ष  2021 में  28 लाख रुपये की ठगी की थी। जिसे सुलझाने के लिए कुल्लू पुलिस को भारी मशक्क्त करने के बाद आज सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर अपराधियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। 

Oct 27, 2023 - 18:00
 0  279
साइबर सैल कुल्लू और पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सुलझाया 28 लाख रुपये की ठगी का मामला 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो।  रोजाना हिमाचल 

जिला कुल्लू के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ साईबर अपराधियों ने वर्ष  2021 में  28 लाख रुपये की ठगी की थी। जिसे सुलझाने के लिए कुल्लू पुलिस को भारी मशक्क्त करने के बाद आज सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर अपराधियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। 

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2021 में कुल्लू के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ साईबर अपराधियों ने 28 लाख रुपये की ठगी की थी । यह मामला पुलिस थाना भुंतर का था जिस पर थाना भुंतर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधिक्षक साक्षी वर्मा के दिशा निर्देशों से अभियोग के अन्वेषण के लिए साईबर सैल और पुलिस थाना भुंतर की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया गया। विशेष अन्वेषण टीम में महेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार, आरक्षी अमर सिंह, मानक मुख्य आरक्षी खेम चंद, मानक मुख्य आरक्षी रोहित तथा आरक्षी मीने राम सदस्य थे। अभियोग में तकनीकी अन्वेषण उ0 नि0 महेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश और अमर सिंह द्वारा किया गया । तकनिकी अन्वेषण से पाया गया कि अभियोग में संलिप्त साईबर अपराधी पश्चिम बंगाल में है । 
 विशेष अन्वेषण टीम पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई । पश्चिम बंगाल में जाकर टीम ने अन्वेषण शुरू किया और अथक प्रयासों से टीम को सफलता प्राप्त हुई । टीम ने तीन मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कई मोबाइल फोन ,सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, पेन ड्राइव, आधार कार्ड और अन्य अलग अलग प्रकार के जाली दस्तावेज बरामद हुए । आरोपियों को कुल्लू लाकर गहन पुछताछ की जा रही है । एक बार फिर से पुलिस अधिक्षक महोदया साक्षी वर्मा के कुशल नेतृत्व और दिशा निर्देशों से कुल्लू पुलिस साईबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0